फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंक कर्मचारी आज रहेंगे हड़ताल पर, तीन दिन तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

Fri, 11 Sep 2026 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पांच दिवसीय कार्यप्रणाली सहित अन्य मांगें पूरी न होने के कारण बैंक कर्मचारी शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते शुक्रवार से रविवार तक जिले के सभी बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है। इस अवधि में एटीएम और ऑनलाइन सेवाओं पर निर्भरता बढ़ सकती है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता विफल रही।
विज्ञापन


इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन और केंद्रीय श्रम आयुक्त के साथ हुई बैठकों में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष पीके माहेश्वरी ने बताया कि प्रमुख केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को नैतिक समर्थन दिया है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस ने भी अपने आधिकारिक परिपत्र के माध्यम से पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। बैंककर्मी सुबह 10:30 बजे सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक शाखा पर एकत्रित होंगे। वे अपनी एकजुटता का जोरदार प्रदर्शन करेंगे। बीमा कर्मचारी संघ की मंडल महामंत्री गीता शांत ने भी बैंक कर्मचारियों की इस हड़ताल का समर्थन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें