फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Strike: बरेली में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, फाइव डे वर्किंग की मांग; अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Tue, 27 Jan 2026 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल की। बरेली में एसबीआई की मुख्य शाखा पर जुटे सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए फाइव डे वर्किंग की मांग उठाई। 
विज्ञापन
एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाइव डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल की। बरेली में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। संगठन के जिला संयोजक कॉमरेड नवींद्र कुमार ने कहा कि पिछले 18 माह पूर्व बैंक प्रबंधन संगठनों तथा अधिकारी-कर्मचारी संगठनों की पूर्ण सहमति से तैयार ड्राफ्ट सरकार को सौंपा जा चुका है, फिर भी भारत सरकार अब तक मुहर नहीं लगा पाई है। कर्मचारियों के हितों के साथ ये लापरवाही है। 

विज्ञापन


अध्यक्ष कॉमरेड पीके माहेश्वरी ने कहा कि सरकार के जनविरोधी रवैये के खिलाफ संगठन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ संघर्ष कर रहा है। हमने पहले भी जायज मांगों को संघर्ष के बल पर हासिल किया है, ये लड़ाई जारी रहेगी। उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते हमारी न्यायसंगत मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो बैंक कर्मचारी मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। गीता शान्त ने कहा कि यह सरकार लगातार सरकारी कर्मचारियों का शोषण कर अपनी जनविरोधी नीतियां थोप रही है। कर्मचारियों की जायज मांगों को जानबूझकर अनसुना किया जा रहा है। 

केनरा बैंक अधिकारी संघ की रश्मि शर्मा ने कहा कि अब बैंक कर्मियों का शोषण और अधिक सहन नहीं किया जाएगा। जब तक पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग पूरी नहीं होती, यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान भूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, पूजा कौशल, विकास कुमार, राजेंद्र शर्मा, आशीष शुक्ला, मुनीश बाबू, अमित कुमार, अशद अली, सोनम शर्मा, गेंदन लाल, बीडी सिंह, अरविंद आनंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते बैंक कर्मी - फोटो : संवाद
चार दिन से बैंक बंद, कई एटीएम हुए खाली
चार दिन से बैंक बंद होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कुछ लोग जानकारी के अभाव में बैंक पहुंचे तो वहां उन्हें हड़ताल का बोर्ड लगा दिखाई दिया, जिसमें बाद निराश होकर उन्हें लौटना पड़ा। वहीं शनिवार से बैंक बंद होने के कारण रकम की जमा निकासी, चेक निस्तारण को लेकर समस्या हुई। शहर के राजेंद्र नगर, कर्मचारी नगर, बडा बाजार समेत कई जगह एटीएम खाली रहे। बैंक की हड़ताल के चलते व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें