फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और कोटे की दुकानों पर कम नहीं हुई भीड़भाड़

विज्ञापन
बैंकों में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बैंक और कोटे की दुकानों पर कम नहीं हुई भीड़भाड़

बरेली। राशन की दुकानों और बैंकों में इकट्ठी हो रही भीड़भाड़ पर पुलिस-प्रशासन के अफसर अब तक ध्यान नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को भी दोनों जगह मारामारी के नजारे दिखाई दिए।
विज्ञापन

नवादा शेखान में बालजती स्कूल के पास दुकान पर राशन पाने के लिए लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। मालियों के मंदिर के पास कोटे की दुकान के बाहर सुरक्षा घेरे बने थे, लेकिन लोगों ने वहां बोरी रख दी थीं और खुद छांव में भीड़ लगाए खड़े हुए थे। संजयनगर, बाकरगंज, ईदगाह समेत कई और जगह भी कोटे की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़भाड़ रही। इसी तरह नरकुलागंज की बैंक आफ बड़ौदा शाखा, स्टेडियम रोड पर केनरा बैंक और एसबीआई के बाहर भी भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें