फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर बकाया में बैंक खाते फ्रीज, वित्तीय संकट से जूझ रहा बरेली कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने 25 करोड़ रुपये से ज्यादा कर बकाया होने पर बरेली कॉलेज के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इस वजह से कॉलेज वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।कॉलेज के रोजमर्रा के कामकाज ठप हैं। वहीं, नए विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। 170 से अधिक शोधार्थियों को स्टाइपेंड मिलने में परेशानी हो रही है। इससे उनके शोध कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन


वित्तीय संकट का सीधा असर कॉलेज के बुनियादी ढांचे पर भी दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बना कॉलेज परिसर का तरणताल बजट की कमी के कारण लंबे समय से बंद पड़ा है और अब खंडहर में तब्दील हो रहा है। कॉलेज प्रशासन और नगर निगम के बीच इस मुद्दे पर कई बार बातचीत हुई, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। इस स्थिति ने कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि इसका सीधा असर उनकी शिक्षा और भविष्य पर पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें