फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंगलूरू की उड़ान निरस्त, दो दिन में एक हजार यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। दृश्यता कम होने से शनिवार को बरेली-बंगलूरू और बंगलूरू-बरेली की उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इससे पहले 16 और 19 दिसंबर को मुंबई-बरेली और बरेली-मुंबई की उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन

12 दिसंबर को बंगलूरू-बरेली की उड़ान को दिल्ली डायवर्ट करने के साथ बरेली-बंगलूरू की उड़ान को रद्द किया गया था। पांच दिसंबर को भी मुंबई की उड़ानों को रद्द किया गया था। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं और मुंबई की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है।
इस माह अब तक एराइवल और डिपार्चर 10 उड़ानों को निरस्त किया जा चुका है। सिर्फ शुक्रवार और शनिवार को उड़ानें निरस्त होने से ही एक हजार यात्री प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

सिविल एन्क्लेव के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि कोहरे के कारण उड़ानों को रद्द किया गया है। रविवार की उड़ान को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। यात्रियों को समस्या न हो, इसके लिए सिविल एन्क्लेव और इंडिगो एयरलाइंस की ओर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों का किराया लौटाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें