फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूड़े के निस्तारण की क्षमता बढ़ाएगी बैलिस्टिक सेपरेटर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाकरगंज डंपिंग यार्ड में कूड़े के पहाड़ से उठनी वाली दुर्गंध से आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रीन एनर्जी एंड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कुछ मशीनें लगाकर कूड़े के निस्तारण करने का काम शुरू कराया गया था, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों की शिकायत पर नगर आयुक्त के आदेश पर अब कार्यदायी संस्था ने कूड़ा निस्तारण के लिए सात सौ टन क्षमता की बैलिस्टिक सेपरेटर मशीन लखनऊ से मंगाई है।
विज्ञापन

बाकरगंज में ग्रीन एनर्जी एंड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से हाल में मशीनों के माध्यम से 17 सौ टन कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है।वहीं देखा जाए तो बाकरगंज में कई लाख टन कूड़ा डंप है और बड़े-बड़े पहाड़ बने हुए हैं। हाल ही में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बाकरगंज का निरीक्षण किया था। इस दौरान कूड़े को ढकने के साथ-साथ कूड़ा निस्तारण की क्षमता बढ़ाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए थे। इसके बाद करीब तीन करोड़ की लागत से फर्म के वेंडर लखनऊ से बैलिस्टिक सेपरेटर मशीन लेकर आ रहे हैं। नगर निगम सूत्रों की माने तो मंगलवार शाम तक यह मशीन पहुंच जाएगी।

एक सप्ताह में मशीन का संचालन होगा शुरू
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक मशीन मंगलवार शाम तक बरेली पहुंच जाएगी। इसके बाद कार्यदायी एजेंसी इसकी फिटिंग शुरू करेगी और एक सप्ताह में इसका संचालन भी शुरू हो जाएगा। इंजीनियरों ने बताया कि आने वाली बैलिस्टिक सेपरेटर आधुनिक मशीन है, इससे दो तरफ से कचरे को छाना जा सकता है।
विज्ञापन


130 रुपये प्रति टन के हिसाब से मिलता हैं एजेंसी को
कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम 130 रुपये प्रति टन के हिसाब से एजेंसी को देता है। इसके मुताबिक प्रतिदिन 17 सौ टन के नगर निगम 2.21 लाख कार्यदायी एजेंसी को देता है। वहीं अब सात सौ टन क्षमता बढ़ने के बाद 24 सौ टन के हिसाब से प्रतिदिन के हिसाब से 3.12 लाख कार्यदायी एजेंसी को नगर निगम भुगतान करेगा।


कूड़ा निस्तारण की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, इसके शासन ने भी आदेश जारी किए है। नगर निगम अपनी ओर से हर तरह से कूड़े के निस्तारण का प्रयास कर रहा है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें