फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मांगे संसाधन

Thu, 26 Dec 2024 11:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हैंडबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जिला हैंडबॉल संघ के निर्देश पर कोच हेमंत कुमार ने एक मांगपत्र आरएसओ को भेजा। आरएसओ का दावा है कि उपलब्ध बजट के हिसाब से स्टेडियम में व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में 28 से 31 दिसंबर तक होनी है। आयोजन को लेकर आरएसओ जितेंद्र यादव को भेजे मांगपत्र में एक कोर्ट पर लाइट की व्यवस्था (दस हेलोजन), दो कोर्ट पर छह बॉल, चार टेबल, 40 स्कोरशीट, चार स्टॉपवॉच की मांग की है।
आयोजकों ने कहा कि ठंड की वजह से देरी से मैच शुरू होने के चलते 28 लीग मुकाबले तय समय में होने की उम्मीद कम है। ऐसे में कोर्ट पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि जरूरत के समय रात में भी मैच खेला जा सके। 
विज्ञापन


यूपी के निर्णायकों की सूची में बरेली के हेमंत भी
प्रतियोगिता में पारदर्शिता रहे, इसके लिए उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ से क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने निर्णायक मांगे थे। इसमें संघ की ओर से 12 निर्णायकों की सूची भेजी है। इसमें बरेली के कोच हेमंत कुमार का नाम भी शामिल है। इनके अलावा अयोध्या के पंकज यादव व मनीष, प्रयागराज के अंकित, बस्ती के अनुराग, प्रतापगढ़ के सचिन शुक्ला, वाराणसी के ब्रजेश खरवार, उज्जवल, नवनीत सिंह व गोविंद निशाद, संत कबीर नगर के विमलेश और मुरादाबाद के परसुमन को निर्णायक बनाया गया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें