फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकरगंज प्रकरण : दोनों आरोपियों का चालान, बाकी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला के बाकरगंज में दो शराबियों की वजह से हुए विवाद में पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों का चालान कर दिया। मामले में 30 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो से चेहरे पहचानकर बाकी आरोपियों की नामजदगी व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बाकरगंज में शनिवार को दो शराबी सौैरभ व शानू साथ साथ शराब पीने के दौरान भिड़ गए थे। सौरभ पीटकर फरार हो गया तो शानू के साथ वाल्मीकि बस्ती में घुसी भीड़ ने पथराव कर दिया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने शानू को रात में ही पकड़ लिया था। रविवार सुबह सौरभ को भी पकड़ लिया गया। चौकी प्रभारी बाकरगंज प्रमोद कुमार की ओर से इन दोनों के साथ ही दस लोगों को नामजद कर बीस अज्ञात पर रिपोर्ट कराई गई थी। किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान किया है। बाकी की तलाश की जा रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें