फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तमंचा दिखाकर बहराइच के दंपती की कार रोकी, डेढ़ लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बहराइच निवासी परिवार की कार रोक ली। तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये रंगदारी अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। पीड़ित ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गांव मिरपुरवा निवासी रामऔतार गोयल ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जिक्र किया है कि वह 15 अगस्त की रात लखीमपुर जा रहे थे, तभी लाल फाटक के पास कुछ टकराने की आवाज आई। कुछ देर बाद कार के आगे बाइक लगाकर उनको रोक लिया गया। कारण पूछने पर बाइक सवारों ने बताया कि तू हमारे आदमी को टक्कर मारकर आया है, इसलिए तुझे जान से मार देंगे।
परिवार साथ में था तो रामऔतार ने माफी मांगते हुए आगे जाने देने की प्रार्थना की, पर बाइक सवार नहीं माने। आरोप है कि वे तमंचा निकालकर चार लाख रुपये मांगने लगे। नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण कार में बैठे उनकी बेटी और दामाद ने डेढ़ लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद परिवार घर चला गया।
विज्ञापन

विवेचना में सामने आई हकीकत
अब कैंट थाने में शिकायत की गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कैंट थाना पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता लगा कि सद्भावना कॉलोनी निवासी अंकुर प्रताप और कांधरपुर निवासी राहुल ने ये वारदात की थी। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस ने रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी अंकुर प्रताप सिंह को बारी नगला बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है। अंकुर ने बताया कि रंगदारी की रकम से तीस हजार रुपये उसने साथी राहुल को दिए थे। बाकी रकम उसके खाते में मौजूद है। बरामद नया मोबाइल फोन भी इसी रकम से खरीदा था। आरोपी के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल फोन को अपराध से अर्जित संपत्ति माना गया। इस मामले में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें