बरेली। पीलीभीत के व्यापारी का बरेली के एक होटल से बैग चोरी हो गया। वह परिवार सहित यहां भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। बैग में ज्वैलरी और 80 हजार रुपये नकदी थी। बैग चोरी करने वाली किशोर सीसीटीवी में कैद हो गया है।
पीलीभीत की बल्लभनगर कॉलोनी निवासी व्यापारी साकेत अग्रवाल के भतीजे शलभ अग्रवाल का बुधवार को तिलक समारोह था। साकेत अपने परिवार के साथ इसमें शामिल होने आए थे। वह पीलीभीत बाइपास स्थित होटल कासा डिवाइन में ठहरे थे। तिलक समारोह के दौरान शाम सात बजे 15 साल का किशोर होटल के बेसमेंट में आया और उनका काले रंग का बैग ले गया। बारादरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के सहारे किशोर की तलाश शुरू कर दी है। होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। संवाद