फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईस्कूल में चौथी बार बदायूं अव्वल, इंटर में बरेली का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में मंडल में चौथे साल भी बदायूं पहले स्थान पर रहा। इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष पीलीभीत को पीछे छोड़ते हुए बरेली ने पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ही परीक्षा परिणाम में पीलीभीत इस वर्ष चौथे स्थान पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बरेली मंडल के जिलों के घोषित परिणाम के अनुसार हाईस्कूल में 89.40% परीक्षा परिणा के साथ बदायूं पहले, 88.47% के साथ शाहजहांपुर दूसरे, 88.27% के साथ बरेली तीसरे, 81.77% के साथ पीलीभीत चौथे स्थान पर रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में 81.96% परीक्षा परिणाम के साथ बरेली पहले, 80.23% के साथ बदायूं दूसरे, 78.60% के साथ शाहजहांपुर तीसरे और 76.44% के साथ पीलीभीत चौथे स्थान पर दर्ज हुआ है। हाईस्कूल में बदायूं ने क्रमिक बढ़त बनाई हुई है, जबकि इंटर में 2023 में बदायूं, 2024 में बरेली, 2025 में पीलीभीत पहले पायदान पर दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


नतीजे वर्ष 2023 वर्ष 2024 वर्ष 2025 वर्ष 2026
जिला हाईस्कूल इंटर हाईस्कूल इंटर हाईस्कूल इंटर हाईस्कूल इंटर
बरेली 87.95 73.84 87.09 85.80 87.31 79.73 88.27 81.96
बदायूं 89.97 77.11 89.90 79.96 89.94 78.89 89.40 80.23
पीलीभीत 82.85 75.04 84.51 81.58 82.59 82.07 81.77 76.44
शाहजहांपुर 84.40 73.54 85.54 81.81 86.93 81.18 88.47 78.60
(नोट : यूपी बोर्ड परीक्षा के सफल अभ्यर्थी फीसदी में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें