'सपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा'
सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव का कहना है कि आशुतोष मौर्य की पत्नी और बहन के भाजपा में चले जाने से सपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि आशुतोष मौर्य सपा के सिंबल से जीते थे। बिसौली का मतदाता पार्टी के सिंबल से जुड़ा है। व्यक्तिगत किसी नेता से नहीं जुड़ा है। पार्टी मतदाता के मुद्दों पर लड़ती है और लड़ेगी, जीतेगी।
किसके पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार
लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में सपा विधायक आशुतोष मौर्य अब किसका प्रचार करेंगे। सियासी हलकों में सवाल उठ रहा है, लेकिन विधायक इस सवाल पर खामोश हैं। वह बातचीत में अपने परिवार की सियासी विरासत की जानकारी तो देते हैं लेकिन जब यह पूछा जाता है कि पत्नी और बहन के भाजपा में शामिल होने के बाद अब वह खुद किसका प्रचार करेंगे तो उन्होंने बातचीत से परहेज किया। बोले यह आप सोचिए।