फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: दिवाली पर खुशियों की जगह मातम,हादसे ने तबाह किया परिवार, दो बेटियां के अनाथ होने से हर आंख हो गई नम

Sat, 02 Nov 2024 09:43 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भमोरा (बरेली)

सार

UP News Today: हादसे ने एक ही झटके में दो बहनों के सिर से मां और पिता का साया उठा दिया। भाई और बहन को भी दोनों बहनों ने हमेशा के लिए खो दिया।
विज्ञापन
बदायूं हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर घर आते समय बदायूं जिले में सड़क हादसे का शिकार हुए एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने गांव काकरी में दीवाली पर मातम कर दिया। शुक्रवार सुबह चारों का अंतिम संस्कार किया तो हर आंख नम हो गई। दो बेटियां अनाथ हो गईं, केवल बूढ़ी दादी ही उनका सहारा रह गई हैं।

विज्ञापन

भमोरा के गांव ककरी निवासी 30 वर्षीय कृष्णपाल उर्फ कन्हैया, 28 वर्षीय पत्नी कुसुम, पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक व आठ वर्षीय पुत्री सीनू नोएडा से दीपावली पर घर आ रहे थे। बदायूं के थाना मुजरिया के पास टेंपो में ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी, इसमें कृष्णपाल के परिवार के चार सदस्यों एवं दो अन्य लोगों की मौत हो गई।

Trending Videos

कन्हैया अपनी पिता की मृत्यु के बाद एक वर्ष पहले अपने दो बच्चों व पत्नी को साथ लेकर दिल्ली में मजदूरी करने चले गए थे। अपनी दो बेटियां प्रज्ञा (13) व भूरी (10) को वह गांव में अपनी मां जगदेवी के पास छोड़ गए थे। त्योहार पर वह नोएडा से घर आ रहे थे। फोन पर बात होने से दोनों बहनें बहुत खुश थीं। दिवाली पर माता-पिता और छोटे भाई बहन आने से दो बच्चियां बेहद खुश थीं।

इसके अलावा दोनों बहनों को इकलौते भाई कार्तिक का तिलक भी भैया दूज पर करना था। इससे पहले ही इन हादसे ने एक ही झटके में उनके सिर से मां और पिता का साया उठा दिया। भाई और बहन को भी दोनों बहनों ने हमेशा के लिए खो दिया। बुजुर्ग दादी जगदेवी दोनों बच्चियों को पकड़े बैठी थीं। वह कह रही थीं कि इस हादसे ने उनका परिवार ही तबाह कर दिया।
विज्ञापन

बदायूं में हुआ था हादसा
दिवाली के दिन बदायूं जिले में दर्दनाक हादसा हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे नोएडा से आ रहे टेंपो की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई थी। हादसा मेरठ बदायूं हाईवे पर मुजरिया गांव के समीप हुआ था। हादसे में बरेली निवासी दंपती, उनके दो बच्चे व दो अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें