फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए आशा और एएनएम करेंगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भीषण गर्मी में डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियां न बढ़ें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अभी से ही बीमारियों की रोकथाम के लिए जुट गया है।
विज्ञापन


मच्छर जनित बीमारियों से बचाव व लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसकी जिम्मेदारी आशा और एएनएम को सौंपी गई है। दरअसल, एकाएक मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इसकी जिम्मेदारी आशा और एएनएम को दी गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. तहसीन का कहना है कि आशा और एएनएम घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। साथ ही बुखार पीड़ित मरीजों की सूची बनाएंगी। इसके बाद मरीज के घर व बस्ती में फाॅगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव हो सकेगा।
विज्ञापन

ऐसे करेंगी जागरूक
आशाओं का कहना है कि ग्रामीण अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें। घर और गली मोहल्ले में जलभराव न होने दें। मच्छरदानी में ही सोएं। लापरवाही बिल्कुल न करें। विभाग ने इस कार्य के लिए 2500 आशा और 450 एएनएम को प्रशिक्षण दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें