फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं : एक और किसान को सांड ने पटककर मार डाला, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का मामला

Sat, 16 Dec 2023 01:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
किसान अयोध्या प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर कस्बे में शुक्रवार रात फसल की रखवाली करने गए 70 वर्षीय किसान अयोध्या प्रसाद को सांड ने पटक कर मार डाला। किसान अयोध्या प्रसाद शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान सांड उन पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिवार वाले उनके शव को घर ले आए और इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जिले में इससे पूर्व भी सांड के हमले में किसानों की जान जा चुकी है। नौ सितंबर को बिल्सी में सांड ने 68 वर्षीय किसान पीतांबर पाल पर हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। सात दिसम्बर को दातागंज के सलेमपुर निवासी 60 वर्षीय किसान शिवदयाल पर सांड ने हमला कर दिया था। इससे वो तालाब में गिर गए थे और डूबने से उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें