गुलड़िया/रामनगर। देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकार अल्पसंख्यक और महिलाओं का शोषण कर रही है। सरकार इन लोगों के साथ भेद- भाव कर रही है। सरकार ने जो वादे किए, वो आज तक पूरे नहीं किए। मंगलवार को सपा की ओर से क्षेत्र के ग्राम राजपुर कला, गुरुगांव, अंजनी और नामदारगंज में ''पीडीए पर चर्चा'' कार्यक्रम में यह बात आंवला सांसद नीरज मौर्य ने कही।
आंवला सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद अल्पसंख्यकों, महिलाओं आदि को रोजी-रोटी के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार का ध्यान पूंजीपतियों की तरफ है। सरकार ने आज तक जो वादे किए, उसको अभी तक पूरे नहीं किए। मुख्य अतिथि आंवला के पूर्व पंडित आरके शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, शिव कुमार मौर्य, विजेंद्र सिंह यादव प्रभारी विधानसभा आंवला, अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य, इंद्रपाल यादव, जीराज यादव आदि रहे। संवाद