फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल से छूटे अब्दुल्ला आजम, समर्थकों ने किया स्वागत

विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम के फूल माला डालता समर्थक
विज्ञापन
मीरगंज। हरदोई की जेल से रिहाई के बाद रामपुर जाते समय सिंधौली चौराहे पर रास्ते में सपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। हालांकि वह गाड़ी से नीचे नहीं उतरे और गाड़ी के अंदर से ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सुरक्षा की दृष्टि से फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, मिलक, कैमरी आदि थानों की पुलिस मौजूद थी। अपनी रिहाई के बाद अब्दुल्ला आजम ने जनता का आभार व्यक्त किया और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी की लड़ाई है, जो न्याय और हक की बात करते हैं। इस दौरान साहिल पठान, आकिब पठान, फिरोज, साहिब मिस्त्री आदि रहे। संवाद

अब्दुल्ला आजम के फूल माला डालता समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें