फतेहगंज पश्चिमी। रबर फैक्टरी कॉलोनी के मैदान में चेयरमैन क्रिकेट कप के छठे दिन मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। बाबूजी इलेवन टीम ने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
पहला मैच थंडर और बाबूजी इलेवन के बीच हुआ। थंडर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बाबूजी इलेवन ने 10 ओवर में सात विकेट पर 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए थंडर की टीम भी 73 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर बाबूजी इलेवन को विजेता घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला बाबूजी इलेवन और अगरास के बीच क्वार्टर फाइनल था। अगरास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। बाबूजी इलेवन ने शानदार खेल दिखाते हुए 72 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। विक्की गुर्जर को दोनों मैचों में मैन ऑफ द मैच चुना गया।