फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत दफ्तर की बाबू के शिक्षक पति ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखा- जिंदगी से परेशान हूं, किसी को जिम्मेदार मत बनाना

बरेली। बचत दफ्तर की बाबू के शिक्षक पति ने सरकारी क्वार्टर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है, पर किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव सील कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

आगरा के खंदौली क्षेत्र निवासी सुनील सारस्वत की पत्नी प्रकाशिनी शुक्ला बरेली के बचत दफ्तर में लिपिक हैं और पुरानी जिला जेल के पास कलक्ट्रेट के क्वार्टर में रहती हैं। सुनील एक निजी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे और ट्यूशन भी पढ़ाते थे। प्रकाशिनी ने बीस दिन पहले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। उन्होंने कुछ समय के लिए बुखारा में एक घर किराये पर ले लिया है। 33 वर्षीय सुनील बुखारा से रोज शहर में ट्यूशन पढ़ाने आते थे।
मंगलवार को भी वह शहर आए थे। रात में वह बुखारा नहीं पहुंचे तो प्रकाशिनी ने उन्हें कॉल की पर रिसीव नहीं हुई। परेशान होकर उन्होंने लखीमपुर में रहने वाले अपने बहनोई प्रवीण अवस्थी को सूचना दी। प्रवीण बुधवार रात पत्नी के साथ बरेली आए और प्रकाशिनी के सरकारी क्वार्टर पर पहुंचे। वहां गेट अंदर से बंद था। गेट न खुलने पर पुलिस को सूचना दी। स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और गेट तुड़वाकर देखा तो दुपट्टे के सहारे सुनील का शव पंखे से लटका था। मेज पर सुसाइड नोट रखा था। इसमें लिखा था कि जिंदगी से परेशान हूं। फंदे से लटककर जान दे रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, किसी को परेशान न किया जाए। पत्नी के लिए लिखा था- बच्चों को लेकर माता-पिता के पास चली जाएं।

लॉकडाउन में कम हो गईं थीं ट्यूशन

मौके पर पहुंचे कोतवाल गीतेश कपिल ने परिवार से जानकारी के बाद बताया कि सुनील काफी समय से बुखारा के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाते थे। शहर में उनकी कुछ ट्यूशन थीं। लॉकडाउन में स्कूल बंद चल रहा था तो काफी समय ट्यूशन भी बंद रहीं। अब कुछ समय से वह ट्यूशन पढ़ाने लगे थे। हो सकता है कि आमदनी कम होने से वह अवसाद में हों पर तंगी जैसी कोई समस्या नहीं थी। पत्नी सरकारी सेवा में होने के कारण घर की स्थिति ठीक थी। ऐसे में वजह को लेकर असमंजस बना हुआ है। पत्नी या रिश्तेदार भी सही वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें