फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी विध्वंस फैसले को लेकर जिलेभर में रहा अलर्ट, भ्रमण करते रहे डीएम, एसपी

विज्ञापन
कासगंज में डीएम, एसपी सोरों गेट पुलिस इलाके में पुलिस व्यवस्था देखते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। विवादित ढांचे के विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले से पहले ही जिलेभर में अलर्ट जारी कर दिया गया। डीएम सीपी सिंह और एसपी मनोज सोनकर सुबह से ही भ्रमण पर निकल पड़े। उन्होंने सभी इलाकों का दौरा किया। एडीएम, एएसपी के अलावा सभी एसडीएम और सीओ भी अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

डीएम और एसपी सुबह सोरों गेट इलाके में पहुंचे। यहां से उन्होंने सर्कुलर रोड, जामा मस्जिद इलाका, बारहद्वारी, बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों जायजा लिया। शहर के लोगों से अधिकारियों ने बातचीत की और हाल जाना। एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी आदित्य वर्मा, एसडीएम सदर ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी, एसडीएम सहावर अशोक कुमार, सीओ शैलेंद्र परिहार, एसडीएम पटियाली शिव कुमार, सीओ गवेंद्र गौतम भी अपने क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए थे। सभी थाना प्रभारियों को भी अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया था। पूरे जिलेभर में शांति बनी रही।
- अदालत के फैसले को लेकर पूरे शहर में शांति रही। शहर के लोग ऐसे मौके पर सूझबूझ का परिचय देते हैं। लोग इसी तरह शांति व्यवस्था में सहयोग कर जिले को विकास की ओर आगे बढ़ाएं। सदैव यही अपेक्षा है।
विज्ञापन

- सीपी सिंह, डीएम।
- सभी क्षेत्राधिकारियों और थानाप्रभारियों को अलर्ट किया गया था। स्वयं डीएम के साथ भ्रमण कर शहर का हाल जाना। शहर में लोग दैनिक दिनचर्या में व्यस्त रहे। कहीं भी अशांति का माहौल दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

- मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें