अनीता ने छात्र से कहा कि जिस विषय में वह छात्र फेल हुआ है वह विषय और कोई प्रोफेसर पढ़ाता है। छात्र को विभाग में जाकर बात करने को कहा तो वह धमकी देने लगा। प्रोफेसर के बेटे ने वीडियो बनाना शुरू किया तो वह मारपीट करने की कोशिश करने लगा।
कैंपस के सुरक्षा प्रभारी को सूचना देकर बुलाया तो गार्ड की मदद से छात्र को कैंपस के बाहर निकाला गया। प्रोफेसर ने रुहेलखंड चौकी पर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। प्रोफेसर ने अपने स्तर से छात्र का नाम पता किया तो सामने आया कि हंगामा करने वाला उदित प्रताप सिंह था। उसके खिलाफ बारादरी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।