फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आजम खान का झुमका चौराहे पर भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीतापुर जेल से छूटे सपा नेता आजम खान का बरेली आने पर भव्य स्वागत किया गया। झुमका चौराहे पर सपा की महानगर व जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आजम खान को फूल-मालाएं पहनाईं। जेल के ताले टूट गए, आजम खान छूट गए जैसे नारे गूंजे।
विज्ञापन

करीब 23 महीने बाद आजम खान की रिहाई से सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। झुमका चौराहे पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के साथ ही पूर्व विधायक सुल्तान बेग, सरफराज बली खां, रविंद्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, खालिद खां, बृजेश श्रीवास्तव आदि लोगों ने आजम खान का स्वागत किया। कई कारों के काफिले से आजम खां सीतापुर से रामपुर की ओर निकले।
वह शारीरिक रूप से कमजोर व थके हुए लग रहे थे। उन्होंने कार के अंदर से ही अभिवादन स्वीकार कर लोगों को शुक्रिया कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के सामने निर्दोषों को बेवजह सजा देने का षड्यंत्र अब नहीं चलेगा। इससे पहले फरीदपुर और आगे फतेहगंज पश्चिमी व मीरगंज में सपाइयों ने आजम खान का स्वागत किया।
विज्ञापन

-
पहले अपना इलाज कराऊंगा : आजम
पत्रकारों ने झुमका चौराहे पर आजम खान से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कार रुकी नहीं। धीमे धीमे चलती कार के सहारे पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि मोदी-योगी सरकार के बारे में क्या कहेंगे। तब आजम खान ने कहा कि वह अभी जेल से निकले हैं, क्या कह सकते हैं। फिर सवाल दागा गया कि आप सपा में रहेंगे या बसपा में जा सकते हैं। इस पर आजम खान ने दोबारा से सधा हुआ जवाब दिया कि पहले अपना इलाज कराऊंगा।
-
महानगर कार्यालय पर बांटी मिठाई
- राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के महानगर कार्यालय में मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और नेता यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें