फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने कर्मों की सजा भुगत रहे आजम खान : जेपीएस राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आजम खान को ऊपर वाले ने बोलने का बहुत अच्छा हुनर दिया, लेकिन उन्होंने उसका इस्तेमाल गलत काम में किया। आजम खान अपने कर्माें की सजा भुगत रहे हैं और इसी वजह से वह जेल में हैं। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सांविधानिक संस्थाओं और अफसरों को अपमानित करते हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अफसर किसी के दबाव में नहीं बल्कि संविधान के अनुसार काम करते हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बबूल का पेड़ बोया तो आम कहां से पाएं। उनका परिवार स्वयं जंगलराज का शिकार हो गया है। उन्होंने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दिए। किसी की भी बहन-बेटी के साथ मायके में ऐसा सलूक नहीं किया जाता है, जैसे लालू प्रसाद यादव के घर में हुआ।
विज्ञापन

बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत पर उन्होंने कहा कि पूरे देश को यह संदेश मिला है कि विकास और सुशासन पर भी वोट मिलता है। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावों में हो रही हार के लिए विपक्ष खुद जिम्मेदार है।
दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय आए दिन बम विस्फोट होता रहता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में एक-एक दोषी पकड़ा जाएगा और उनका जहन्नुम का टिकट पक्का है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें