फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना: 150 करोड़ बकाये के भुगतान की जगी उम्मीद, बरेली के डॉक्टर बोले- मुख्यमंत्री ने समझा दर्द

Tue, 18 Mar 2025 12:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जनपद में करीब 150 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने का दावा चिकित्सक संगठनों का है। अब चिकित्सकों को इसके भुगतान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
डॉ. आरके सिंह, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. हिमांशु अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान योजना के बकाये समेत इलाज के बाद हर हाल में माहभर में भुगतान करने संबंधी के निर्देश का भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) बरेली शाखा के पदाधिकारियों और चिकित्सकों ने स्वागत किया है। बरेली जनपद में करीब 150 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित होने का दावा चिकित्सक संगठनों का है। अब चिकित्सकों को इसके भुगतान की उम्मीद जगी है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को दस खरब डॉलर इकोनॉमी बनाने के प्रयासों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। 

विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष से ही आईएमए बरेली लगातार आयुष्मान योजना के तहत अटके भुगतान की मांग शासन से कर रहा है। पिछले दिनों रैली निकालकर ज्ञापन भी सौंपा था। साथ ही, साचीज की सीईओ से मुलाकात की थी। योजना के संचालन में आ रही तकनीकी खामी और बिना किसी वाजिब कारण के भुगतान निरस्त होने पर आपत्ति जताई थी। पदाधिकारियों का मानना है कि उनकी आवाज शासन तक पहुंच गई है। तभी मुख्यमंत्री ने भुगतान के निर्देश दिए हैं। निर्देश पर सरकारी मशीनरी अमल करेगी या नहीं, इसका असमंजस भी चिकित्सकों में है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस ने दो युवतियों को किया गिरफ्तार, भेजी गईं जेल, करतूत जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन


फोटो टेढ़ा व ब्लर होने पर भुगतान किया था निरस्त
अस्पताल संचालकों के मुताबिक आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए अप्रूवल के कई दिन बाद भुगतान निरस्त होने का मेसेज मिलता है। वजह होती है कि फोटो टेढ़ा है। ब्लर है। सही फ्रेम नहीं है। या फिर कोई अभिलेख नहीं लगा। आधार कार्ड में नाम की मात्रात्मक त्रुटियों समेत अन्य वजह बताते हैं। वहीं, तकनीकी खामी से अप्रूवल के लिए डाॅक्युमेंट देर से अपलोड करने पर भी भुगतान निरस्त किया जाता है, जो तर्कसंगत नहीं है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने हमारे दुख दर्द को समझा है। हमारी आवाज लखनऊ पहुंची है। कहा है कि इलाज हुआ है तो भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उम्मीद है कि माहभर में बकाये का भुगतान हो जाएगा। - डॉ. आरके सिंह, अध्यक्ष, आईएमए
भुगतान से विश्वसनीयता बढ़ेगी। सरकार का प्रयास है कि 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों का आयुष्मान कार्ड बने ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। - डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, अध्यक्ष, बरेली नर्सिंग होम एसोसिएशन
आयुष्मान योजना सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए चिंता की बात नहीं। इन्हीं परेशानियों की वजह से बीते दिनों बीमा कंपनी को भी बदल दिया गया है। बकाये का जल्द भुगतान होगा। - डॉ. हिमांशु अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें