फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना का हाल- मरीजों से फीस वसूलने वाले तीनों अस्पतालों को लौटानी होगी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के सामने दीवान खाने के रहने वाले मतलू ने यह मामला उठाया था कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद तीन अस्पतालों ने उनका इलाज नहीं किया। इस पर प्रभारी मंत्री के कड़ी नाराजगी जताने के बाद डीएम ने उन अस्पतालों के चिकित्सकों की परेड कलक्ट्रेट तक लगवा दी, जिन्होंने आयुष्मान कार्डधारकों से इलाज की फीस वसूल ली थी। एडीएम प्रशासन ने शासन में पहुंची तीन शिकायतों की जांच के बाद संबंधित अस्पताल प्रबंधन को मरीजों से वसूली गई पूरी फीस वापस करने को कहा है। हालांकि कई चिकित्सकों ने एडीएम से यह शिकायत की कि इस योजना के तहत इलाज के बाद भेजे गए बिलों का पेमेंट कोई न कोई आपत्ति लगाकर रोक दिया जाता है। एडीएम ने इनकी भी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री के सामने मतलू ने आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पतालों की मनमानी करने की पोल खोली थी। प्रभारी मंत्री के आदेश के बाद शुक्रवार को डीएम ने एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने इस योजना से जुड़ीं तीन मामलों की जांच कराई थी, जिनकी शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से शासन में की गई थी। इसके लिए कलक्ट्रेट संबंधित अस्पताल के चिकित्सकों को भी बुलाया गया था। इस दौरान बड़ा बाजार के विशंभर दयाल ने बताया कि उनकी किडनी में दिक्कत थी। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद साईं अस्पताल ने उनसे इलाज के नाम पर करीब 24 हजार का बिल थमा दिया गया।
इसी तरह बदायूं की मंजू देवी पत्नी विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने दीपमाला अस्पताल में करीब तीन माह पहले पेट संबंधी बीमारी का इलाज कराया था। आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद करीब 20 हजार रुपये की फीस वसूल कर ली गई। सुंदरलाल की शिकायत थी कि उन्होंने भास्कर अस्पताल में आंत का ऑपरेशन कराया था। आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई और उनसे करीब 83 हजार रुपये ले लिए गए। एडीएम ने संबंधित अस्पताल प्रबंधन को इन तीनों ही मामलों में इलाज की रकम तुरंत लौटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान आठ अस्पताल के डॉक्टरों ने यह दिक्कत बताई कि उनके यहां इस योजना के इलाज के बिल फाइल किए गए थे, जिनका अब तक भुगतान नहीं मिला है। श्रीनाथ मेडीसिटी, एसआरएमएस, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, भास्कर हॉस्पिटल, महेंद्र गायत्री, खुशलोक, केयर और ईशान अस्पतालों के फंसे बिलों की जांच करने के निर्देश एडीएम ने दिए हैं।
आयुष्मान कार्डधारकों से इलाज की फीस वसूले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इनमें तीन अस्पतालों को फीस वापस करने के निर्देश दे दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस योजना पर निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। -वीके सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें