आनंद आश्रम में महिलाओं ने जलाए दीप
- फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में देख सकेंगे सजीव प्रसारण
अयोध्या में सोमवार को श्री रामलला के अचल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण शहरवासी देख सकेंगे। इसके लिए शहर के बड़े मंदिरों, पार्कों सहित लगभग 200 स्थानों पर एलईडी और बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है। बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर, श्री धोपेश्वरनाथ मंदिर, बाबा अलखनाथ मंदिर, श्री तपेश्वरनाथ मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, प्रेमनगर स्थित शिव-शक्ति एस्टेेट, संजय कम्युनिटी हॉल, राजेंद्र नगर पार्क सहित शहर के अन्य इलाकों में स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।
बरेली में निकली रामदूत शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
जिला जेल में लाइव प्रसारण
जिला जेल (सेंट्रल जेल टू) में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गई है। जेल के सभागार को आकर्षक झालरों व फूलों से सजाया गया है। इसमें बंदियों व स्टाफ को लाइव प्रसारण दिखाने के बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने रविवार शाम को इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बंदियों को सोमवार को विशेष भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। सेंट्रल जेल में भी सजावट की गई है। जेल अधीक्षक विजय राय ने बताया कि लाइव प्रसारण व प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
बरेली के मेहमान अयोध्या पहुंचे
शहर से तीन खास लोगों को अयोध्या में श्री रामलला के अचल विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला था। इसमें राष्ट्रीय स्वयं संघ के पूर्व विभाग संघचालक केसी गुप्ता, उद्यमी घनश्याम खंडेलवाल और एलआईसी से अवकाश प्राप्त विकास अधिकारी व समाजसेवी आनंद प्रकाश सिंह शामिल हैं। इन सभी को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सोनू कालरा ने बताया कि तीनों ही आमंत्रित लोग रविवार को अयोध्या पहुंच गए।