फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसलाः 20 करोड़ रुपये सब्जी कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या फैसला आने की जानकारी मिलते ही शुक्रवार देर रात तो बाजारों में खरीदारी होती रही। शनिवार सुबह सात बजे से ही नगर निगम, कुतुबखाना, श्यामगंज और डेलापीर मंडी से खुदरा सब्जी खरीदने वालों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। यह स्थिति पूरे जिले में रही। इसका फायदा खुदरा और फड़ दुकानदारों ने खूब उठाया। उन्होंने आलू-प्याज, मिर्च, गोभी समेत आइटम 10-20 रुपये तक महंगे बेचे गए। शनिवार शाम तक करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ जो कि सामान्य दिनों में पांच करोड़ रुपये होता है। शाम होते होते मांग घटी और दाम नियंत्रित होने लगे।
विज्ञापन

किसी अनहोनी से परेशान लोग सब्जी और किराना बाजार में जबरदस्त खरीदारी की। उन्होंने कम से कम चार-दिनों के लिए राशन, सब्जी, दाल, आटा, नमक मिर्च आदि खाद्य पदार्थ खरीदा। मंडी में मांग बढ़ते ही फड़ियों ने सब्जियों पर 10 से 20 रुपये किलो दाम बढ़ा दिए थे। इसके बावजूद रिकार्ड तोड़ कारोबार हुआ। एक दिन में जिले भर में 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। थोक मंडी एसोसिएशन के उजाउर रहमान ने बताया कि थोक बाजार में अतिरिक्त वसूली नहीं हुई। मंडी में बड़ी मात्रा में प्याज आदि की आमद शनिवार को भी बनी रही, लेकिन रिटेल बाजार में शनिवार सुबह सामान्य से चार-पांच गुना ज्यादा भीड़ रही। थोक मंडी में रिटेल खरीदारी दोपहर दो बजे तक चलती रही, जबकि सामान्यता दस बजे तक ही ज्यादा भीड़ रहती है। सुबह स्थिति यह थी कि मंडी परिसर में घुसना मुश्किल हो रहा था। रविवार को मंडी में अवकाश रहेगा।

तुलनात्मक कीमत स्थिति
सब्जी शनिवार शुक्रवार
आलू नया 25-30 15-20
पुराना 20-25 12-15
गोभी 15-20 30-40
प्याज पुराना 45-55 30-40
प्याज नया 45-55 55-60
बैगन 20-25 10-15
मिर्च 25-30 15-20

शाम चार बजे बंद हो गईं शराब की दुकानें
सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक ज्यादातर शराब, देसी शराब और बीयर की दुकानें खुलीं रहीं। इसके बाद सभी मिश्रित और संवेदनशील स्थानों पर दुकानें प्रशासन ने बंद करा दीं। हालांकि इसका कोई औपचारिक आदेश नहीं दिया गया था। आबकारी विभाग ने कहा कि धारा 144 लगी हुई है। कुछ स्थानों पर ज्यादा भीड़ की आशंका को देखते हुए शाम को दुकानें बंद हो गई थीं।
विज्ञापन


सराफा बाजार में 12 बजे के बाद दिखी चहलपहल
फैसले के बीच ओहपोह की स्थिति को देखते हुए सराफा बाजार दोपहर 12 बजे तक नहीं खुला पाया। इसके बाद धीरे-धीरे दुकानें तो खुलीं, लेकिन ग्राहकों का सन्नाटा ही रहा। सिविल लाइंस स्थित शोरूम में भी ऐसी स्थिति बनी रही।

25 करोड़ किराना बाजार, जमकर हुई जरुरत की चीजों की खरीदारी
गली-मोहल्लों में दुकानों पर शुक्रवार देर रात तक दुकानों पर ग्राहक जमे रहे। रात में लोगों ने श्यामगंज सब्जी मंडी खुलवाई और खरीदारी की। यही स्थिति शनिवार सुबह से शुरू हो गई थी। नमक, चीनी, दूध, सब्जी, आटा, दाल, मिर्च आदि खरीदने वालों की भीड़ सुबह साढ़े दस बजे तक बनी रही। इसके बाद भीड़ नदारद हो गई और देर शाम तक बाजारों में अपेक्षाकृत भीड़ कम रही। किराना और अन्य बाजारों में भी कोई समस्या नहीं रही। किराना आदि बाजार में लोगाेें विभिन्न आशंकाओं के बीच जमकर खरीदारी की। बताया जाता है कि आकस्मिक तौर पर एक दिन में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा खरीदारी हुई।

व्यापार मंडल के नेता व्यवस्था में लगे रहे
उद्योग व्यापार के नेता राजेंद्र गुप्ता, दुर्गेश खटवानी, विशाल मेहरोत्रा, शिराज, मोहसिन आलम, सुदेश अग्रवाल, शोभित सक्सेना आदि ने बाजारों में अनुकूल माहौल बनाया। व्यापारी नरेंद्र गुप्ता सुबह से ही सिविल लाइंस बाजार में स्थिति सामान्य बनाए रखने की अपील करते रहे। व्यापारी नेता और उनके संगठनों ने पहले से ही बाजार खुले रहने का आह्वान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें