फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बसंतकालीन गन्ने की बोआई के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। धामपुर बायोऑर्गेनिक चीनी मिल मीरगंज के जीएम केन ओपी वर्मा और गन्ना विकास समिति मीरगंज के सचिव अशोक कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर गन्ना किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जीएम ओपी वर्मा ने परतापुर, अक्सौरा, आन्नदपुर, दुनका, बस ई, सहोड़ा आदि गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जगह- जगह जाकर बसंतकालीन गन्ना बोआई के लिए किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 0238 प्रजाति के गन्ने में लाल सड़न रोग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और पैदावार भी बहुत कम हुई है। इस कारण इस प्रजाति के गन्ने की बोआई से बचें।
उन्होंने उन्नतशील प्रजातियां को.15023 और को. 011 8प्रजाति के गन्ने की बोआई करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसान ट्रेंच विधि से चार से पांच फुट की दूरी पर किसान गन्ने की बोआई कर अधिक लाभ कमा सकते हैं। इस मौके पर सतीश चंद्र गंगवार, नरेश सिंह, शिशुपाल सिंह, ओमपाल, पातीराम, केदारनाथ, धर्मपाल आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें