फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट: बरेली में निगम और यातायात पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, रिठौरा में चला बुलडोजर

Sat, 23 Nov 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में शुक्रवार को शहर से लेकर कस्बे तक अतिक्रमण पर कार्रवाई हुई। शहर में अय्यूब खां चौराहे से कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप तक अवैध कब्जे हटवाए गए। उधर, रिठौरा में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
रिठौरा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में यातायात पुलिस ने नगर निगम की टीम को संग लेकर शुक्रवार को प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिविल लाइंस में कब्जा हटवाने के दौरान नगर निगम की टीम से कब्जेदारों की नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस साथ होने की वजह से नगर निगम की टीम पीछे नहीं हटी।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से लगातार अतिक्रमण की खबरें प्रकाशित किए जाने के बाद शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक अकमल खां अपनी व नगर निगम की टीम के साथ अय्यूब खां चौराहे पर पहुंचे। उस समय अय्यूब खां से नावेल्टी चौराहे तक जाम लगा था। फुटपाथ पर जगह-जगह अवैध रूप से ठेले और वाहन खड़े मिले। पटरी से ठेले हटवाए गए। सड़क पर रखा दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। 

पत्र से कातिल प्रेमी तक पहुंची पुलिस: बरखेड़ा हत्याकांड में दूसरा आशिक निकला हत्यारा, पूरा करना था दो मकसद
विज्ञापन


टीम ने नावेल्टी चौराहे पर एक होटल के काउंटर को जब्त किया। इस दौरान वहां काफी नोकझोंक हुई। कार्रवाई की चेतावनी दी तब कब्जेदार शांत हुए। सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क पर लगे चाऊमीन के ठेले, स्टॉल, काउंटर, खोखे जब्त किए गए। इस दौरान कहासुनी भी हुई। पुलिस ने कुछ लोगों को खदेड़ा। दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई।

शहर में अतिक्रमण हटवाते यातायात पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
महादेव पुल के नीचे से खुद हट गए अवैध कब्जेदार 
टीम जब नावेल्टी चौराहे पर कब्जे हटा रही थी, तो खबर महादेव सेतु के नीचे तक पहुंच गई। सेतु के नीचे अतिक्रमण कर खड़े ठेले वाले खुद ही हट गए, लेकिन दोपहर बाद फिर वहां अतिक्रमण हो गया। कुतुबखाना और कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम से अवैध कब्जेदारों की कहासुनी हुई, लेकिन पुलिस साथ होने से अभियान जारी रहा।

विरोध के बीच हटवाए अवैध कब्जे, पुलिस ने फटकारीं लाठियां
रिठौरा कस्बे में विरोध के बीच शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार विदित कुमार, अधिशासी अधिकारी अंकित कुमार गंगवार के नेतृत्व में बरेली-पीलीभीत हाईवे के किनारे से अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध करने वालों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया गया। 

हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष का अलग ही कारोबार: होटल पहुंच खुलवाए कमरों के दरवाजे, फिर शुरू की वसूली; देखें Video

कस्बे में कई लोगों ने नाले के ऊपर पक्का निर्माण कर लिया है। सड़क तक जगह घेरकर कारोबार होता है। सड़क पर वाहन खड़े होने की वजह से रास्ता संकरा हो गया है। इस वजह से आए दिन यहां हादसे होते हैं। कई बार इसको लेकर शिकायत की जा चुकी है। शुक्रवार को नगर पंचायत की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। दुकानों के आगे किया गया अवैध निर्माण तोड़ा गया। 
विज्ञापन

रिठौरा कस्बे में भी हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विरोध करने वालों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा 
इस दौरान कई दुकानदारों ने विरोध भी किया। एसआई पायल रानी के समझाने पर कुछ दुकानदार तो मान गए मगर अन्य ने विरोध जारी रखा। इस पर लाठियां फटकार कर विरोध करने वालों को खदेड़ दिया गया। लाठी चलाते नायब तहसीलदार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाम के समय अभियान शुरू होने की वजह से कुछ ही देर में अंधेरा हो गया। इस वजह से अभियान बंद करना पड़ा।

खबर से संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें