फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंधी-बारिश से गिरे पेड़, फॉल्ट से विद्युत आपूर्ति बाधित

Fri, 01 May 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी/मीरगंज। आंधी-बारिश के कारण अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन पर जगह-जगह पेड़ और टहनियां गिरने से बृहस्पतिवार रात फॉल्ट हो गए। इससे नगर समेत कई गांवों में आपूर्ति बाधित हुई। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे आपूर्ति बहाल हुई। आपूर्ति बाधित होने से कई घरों में लगे इन्वर्टर डाउन हो गए। पानी के टैंक खाली हो गए। उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। अवर अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि लाइन की मरम्मत करवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मीरगंज में भी आंधी-बारिश से लाइनों पर पेड़ से गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। पेड़ गिरने से मीरगंज-शाही मार्ग और धनेटा-दुनका मार्ग पर यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें