फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एयरफोर्स स्टेशन के पास ट्रक में घुसा ऑटो, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नैनीताल हाईवे पर एयरफोर्स स्टेशन के पास यात्रियों से भरा तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि यात्री उछलकर दूर जा गिरे। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एयरफोर्स स्टेशन के पास हुआ। मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

फुटेज में हाईवे किनारे लोड ट्रक खड़ा दिख रहा है। तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि अंदर बैठे यात्री दोनों ओर उछलकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में छह यात्री मामूली घायल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें