फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार साल की मासूम बच्ची का ताई ने किया कत्ल... बोरे में भरकर रखी लाश; इसलिए ली जान!

Sun, 27 Oct 2024 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में तंत्र मंत्र के चक्कर में चार साल की मासूम की ताई ने हत्या कर दी। ताई के घर में बच्ची का शव बोरी में बंद मिला। ताई और उसका ससुर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
ताई ने मासूम की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के शिकारपुर चौधरी में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या हुई है। हत्या का आरोप उसकी ताई पर लगा है। पुलिस ने बच्ची का शव ताई के घर से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ताई और उसके ससुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शिकारपुर चौधरी निवासी राजू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। राजू के तीन बच्चे हैं। उन में सबसे छोटी मिस्टी चार साल की है। 

शनिवार दोपहर दो बजे घर के बाहर खेल रही मिस्टी अचानक गायब हो गई। आसपास के घरों और मोहल्ले में उसकी तलाश की गई। बच्ची का पता न लगने पर परिजन  इज्जत नगर थाने आए।
विज्ञापन


राजू और उनके परिवार के लोगों ने पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद भी मिस्टी का पता नहीं लगा। करीब 10 बजे राजू के घर के पास के घरों को पुलिस ने खांगला तो बगल में ही बने तहेरी भाभी सावित्री के घर में एक बोरे में बंद मिस्टी का शव मिला। 
 

परिजनों ने सावित्री के साथ ही सावित्री के रिश्ते के ससुर गंगाराम पर हत्या का आरोप लगाया। इज्जत नगर थाना पुलिस ने ससुर और बहू को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

 
विज्ञापन

परिवार ने तंत्र विद्या में हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि हत्या क्यों की गई है, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही स्थिति साफ हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें