फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद से ब्लॉक प्रमुख की कहासुनी, कहा- मेरी बैठक में बाधा मत डालिए

Sat, 26 Oct 2024 08:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक शनिवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। गबन के आरोप पर भाजपा विधायक और ब्लॉक प्रमुख के बीच जमकर कहासुनी हो गई। इससे हंगामे की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में शनिवार को गबन के आरोपों को लेकर भाजपा विधायक और ब्लॉक प्रमुख के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे के चलते बैठक में अफरातफरी मच गई। इसको देखते हुए अतिरिक्त पुलिसबल को मौके पर बुलाया गया। कोई प्रस्ताव पास नहीं हो पाए।

विज्ञापन


मरौरी ब्लॉक में दोपहर बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई। जिसमें ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल होने पहुंचे। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के पहुंचने के बाद प्रभारी बीडीओ हिमांशु ने बैठक शुरू करने की घोषणा की। 

यूपी के सिपाही की शर्मनाक करतूत: 'सस्ता आलू दिला देंगे...' व्यापारियों को झांसा देकर बुलाया; फिर किया ये काम
विज्ञापन


बैठक की शुरुआत में ही विधायक प्रवक्तानंद ने सवाल खड़े किए। आरोप लगाया कि पिछली बैठक में फर्जी उपस्थिति दिखाकर 59 हजार रुपये की सरकारी धनराशि का गबन किया गया। पहले इसका हिसाब स्पष्ट होना चाहिए। इस बात पर ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा और विधायक आमने-सामने आ गए।

आधे घंटे तक जमकर हुआ हंगामा 
माइक से दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा होता रहा। ब्लॉक प्रमुख प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहमति की बात कहते हुए, विधायक पर बेवजह आपत्ति जताने का आरोप लगाने लगी। इसके बाद विधायक बैठक को छोड़ जाने लगे। यह देख प्रभारी बीडीओ ने मंच से उपस्थित होने पर विधायक और ब्लॉक प्रमुख का आभार जताकर बैठक समाप्त होने की घोषणा की। हंगामे के चलते बैठक में कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
विज्ञापन

सरकारी पैसे का गबन नहीं करने दूंगा- विधायक 
विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बताया कि मैंने सिर्फ 59 हजार रुपये का हिसाब मांग लिया। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने बहस शुरू कर दी। उनका कहना है कि उनके ऊपर माननीय का हाथ है। कोई कुछ नहीं कर पाएगा, लेकिन मैं सरकारी पैसे का गबन नहीं करने दूंगा। सबसे बड़ी बात है कि घटनाक्रम के दौरान बीडीओ मूकदर्शक बने बैठे रहे। 

खबर से संबंधित वीडियो- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें