फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही चेयरमैन के बेटे का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

‘विकास के लिए आने वाली रकम का ऊपर से नीचे तक होता है बंटवारा’
विज्ञापन

सभासदों ने कमिश्नर कार्यालय में की शिकायत, ऑडियो की सीडी भी सौंपी

बरेली/शाही। शाही नगर पंचायत की चेयरमैन के बेटे की एक ऑडियो क्लिप वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। इसमें वह विकास कार्यों के लिए मिलने वाली रकम का ऊपर से नीचे तक अधिकारियों के बीच बंटवारा होने की बात कह रहा है। इस मामले की कई सभासदों ने कमिश्नर दफ्तर में शिकायत की है। पत्र के साथ ऑडियो की सीडी भी सबूत के तौर पर सौंपी है।
शाही के सभासद नरेश कुमार, मुकेश रस्तोगी, प्रदीप मौर्य, भाजपा नेता वीरपाल मौर्य, अनिरुद्ध सिंह आदि ने कमिश्नर को सौंपे पत्र में कहा है कि चेयरमैन रुखसाना तारिक के बेटे अतहर हुसैन सरकारी धन का दुुरुपयोग और फर्जीवाड़ा करते हैं। सभासदों ने चेयरमैन के बेटे के वायरल ऑडियो की सीडी बनवाकर कमिश्नर कार्यालय में दी है, इसमें अतहर हुसैन यह कह रहा है कि नगर पंचायत में विकास के लिए मिलने वाली रकम से ऊपर से लेकर नीचे तक अधिकारियों और इंजीनियरों को हिस्सा दिया जाता है। सभासदों ने कमिश्नर से इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।

चेयरमैन ने डीएम से बेटे को फंसाने की शिकायत की

कमिश्नर के पास कुछ सभासदों के पहुंचकर शिकायत करने के बाद शाही की चेयरमैन रुखसाना तारिक ने डीएम को पत्र देकर यह शिकायत की है कि कस्बे में कुछ लोग गैंग बनाकर उन्हें और उनके बेटे को धमकाकर रंगदारी मांगते हैं। चेयरमैन का कहना है कि उन्हें और उनके बेटे को फंसाने के लिए उल्टी-सीधी रिकार्डिंग कर लेते है, ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके।

कुछ लोग मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले भी यह लोग मुझे धमका चुके हैं। इस मामले की शिकायत डीएम से कर दी है। -अतहर हुसैन, चेयरमैन पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे किसी मामले में शिकायत की अभी मुझे कोई जानकारी नहीं है। ऐसे प्रकरण में पहले डीएम या पुलिस के पास जाना चाहिए। स्टाफ से इस बाबत जानकारी लूंगा। - रणवीर प्रसाद, कमिशनर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें