फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर्मचारी नेता और परिचालक का ऑडियो वायरल, हो रही भ्रष्टाचार की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता रविंद्र चौहान और बदायूं डिपो के परिचालक के बीच फोन कॉल पर हुई बात का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें परिचालक कर्मचारी नेता से कह रहा है कि एआरएम उससे रुपये मांग रहे थे। मना करने पर उसके पीछे पड़ गए। 16 मई को उसकी बस में छह यात्री बेटिकट लिख दिए। परिचालक यह भी कह रहा है कि वह एआरएम को चार बार रुपये दे चुका है।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में कर्मचारी नेता ने परिचालक से कहा कि वह अपनी बात बड़े अधिकारियों के सामने रखे। एआरएम कर्मचारियों से वसूली करते हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। परिचालक कह रहा है कि 13 और 14 मई को भी एआरएम ने किसी दूसरे नंबर से कॉल करके बुलाया था। उससे 10 हजार रुपये मांगे, लेकिन उसने हजार दो हजार रुपये देने की बात कही। इसके बाद 16 मई को उसकी बस पर छापा मार दिया। सभी सवारियों के पास टिकट थे, लेकिन एआरएम ने छह सवारियां बेटिकट लिख दीं।
परिचालक यह भी स्वीकार कर रहा है कि पहले उसकी बस में नौ सवारियां बेटिकट पकड़ी जा चुकी हैं। परिचालक यह भी कहा रहा है कि एआरएम 100-200 रुपये में बिक जाता है। सभी से वसूली करता है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रूट और बस आवंटन के नाम पर भी हो रही वसूलीइससे पहले वायरल हुए एक अन्य ऑडियो में मनचाहे रूट और बस के लिए चारों डिपो में 15 से 20 हजार रुपये वसूल किए जाने की बात कही गई है। इस मामले की जांच अभी चल रही है। इससे पहले नया ऑडियो सामने आ गया। कर्मचारी नेता रविंद्र चौहान का कहना है उन्होंने प्रताड़ित परिचालक से बात की थी। परिक्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें