फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन के एसी कोच में सो रहे यात्रियों का सामान चोरी के आरोप में अटेंडेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रेनों के एसी कोचों में यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में जीआरपी ने ट्रेन के कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल, छह हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी ने सफर के दौरान सो रहे यात्रियों का सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर की रात 14624 सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस के कोच बी-2 से एक यात्री का पर्स चोरी हो गया था। इसमें नकदी, मोबाइल और कुछ जेवर थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से अमृतसर के थाना अजनाला के सौदेगाजी निवासी जसवीर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। इससे पहले 16 सितंबर को भी सत्याग्रह एक्सप्रेस के तीन कोच अटेंडेंट समेत चार आरोपियों को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन में दैनिक वेतन पर काम करता है। वेतन काफी कम होने के कारण खर्च पूरे नहीं हो पाते थे। ऐसे में वह यात्रियों का सामान चोरी कर बेच देता था। उसने पर्स चोरी करने और जेवर बेचने की बात कबूल की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें