फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
विज्ञापन
बरेली। एक किशोर ने पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की मां ने आरोपी को पकड़ा तो उसने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी के घरवालों ने बच्ची और उसके पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। इज्जतनगर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी शिक्षिका के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कुछ देर के लिए बैंक गई थीं। लौटीं तो दरवाजा बंद था और अंदर से बेटी के चिल्लाने की आवाज आ रही थीं। उनके शोर मचाने पर छोटी बेटी ने दरवाजा खोला। अंदर पहुंचीं तो देखा कि नग्न हालत में पड़ोस के एक किशोर ने उसे दबोच रखा था और मुंह दबाकर दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। उन्हें देखकर आरोपी ने वहां रखा चाकू उठाकर हमले की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसे पकड़ लिया। सूचना पर निजी अस्पताल में मैनेजर उनके पति घर पहुंचे और यूपी 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस जब आरोपी को ले जाने लगी तो उसके पिता, दादा और ताऊ आ गए। इन लोगों ने धमकी दी कि अगर उनका बेटा जेल गया तो वे पति समेत उनकी और दोनों बेटियों की हत्या कर देंगे। उन लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। यूपी 112 पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट की धारा आठ के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक बच्ची कक्षा सात और आरोपी कक्षा आठ का छात्र है।

थाने में रोई आरोपी की मां

घटना के बाद आरोपी के परिवार वाले भी थाने पहुंच गए। वे लोग रिश्तेदारी और संबंधों की दुहाई देकर समझौते का प्रयास करते रहे। आरोपी की मां भी थाने में बैठी रोती रही लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें