फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बैंक शाखा की दीवार काटकर चोरी की कोशिश

विज्ञापन
गुलडिया। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में जांच करती बड़ागांव पुलिस
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा बड़ागांव में रविवार की रात एक चोर ने नकब लगाने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों के जाग जाने के कारण चोर भाग गया। शाखा प्रबंधक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। सीसीटीवी में ताला तोड़ते और दीवार काटने का प्रयास करता चोर में कैद हो गया।
विज्ञापन

बैंक पुलिस चौकी बड़ागांव से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। रविवार की रात लगभग डेढ़ बजे एक एक चोर सीधे बैंक के मुख्य गेट पर पहुंचा और उसने एक लोहे की राॅड से ताले को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब ताला नहीं टूटा तो बैंक के पीछे जाकर दीवार काटकर नकाब लगाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही हथौड़े की आवाज हुई। वैसे ही आसपास सो रहे कुछ दुकानदार जाग गए। इस दौरान चोर भाग गया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक अमित यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज राजेश रावत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद


रात में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग
गुलड़िया। ठंड और कोहरा बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ने की संभावना बढ़ गई हैं। हर साल स्टैंड पर चोरी की एक दो घटनाएं होना लाजमी है। गुलड़िया गौरी शंकर मेन स्टैंड के दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में पुलिस चौकी बड़गांव से लेकर गौरीशंकर डिग्री कॉलेज और गांव में अलग-अलग पुलिस की दो पिकेट लगती थी, लेकिन पिछले काफी समय से पुलिस की दोनों पिकेट बंद है। दुकानदारों ने बताया कि पुलिस अड्डे पर रात में एक बार चक्कर लगाकर चली जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें