फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मूर्ति खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। सकरस गांव में श्मशान के पास बने मंदिर को मंगल की रात असामाजिक तत्वों ने अपना निशाना बनाया। मंदिर के अंदर लगी मूर्ति को किसी ने खंडित कर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दूसरी मूर्ति लगवा कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सकरस गांव में श्मशान मंदिर के पास वर्षों पुराना मंदिर है। गांव से काफी संख्या में लोग पूजा करने आते हैं। बुधवार की सुबह संदीप मिश्रा व अन्य लोग यहां पहुंचे तो मूर्ति खंडित मिली। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय तोमर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। गांव के प्रधान कुंवर सेन मौर्य ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने दूसरी मूर्ति मंगवा कर ग्रामीणों के द्वारा इसकी स्थापना करवाई। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव में किसी तरह का तनाव नहीं है। स्थिति सामान्य है। इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें