बरेली के फरीदपुर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। फरीदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज ने आरोपी समीर खान के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जिसमें वह कह रहा है कि सिर्फ 15 मिनट पुलिस को हटा दो फिर हम दिखा देंगे कि किस में हिम्मत है और कितना दाम है। यह वीडियो पोस्ट करते हुए प्रभात सिंह भदौरिया ने एक्स पर पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जुलूस के दौरान की थी टिप्पणी
फरीदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया एक्स पर समीर खान ने बारावफात जुलूस में आपत्तिजनक टिप्पणी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। वीडियो वायरल होने के बाद उप निरीक्षक ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हिंदू धर्म के लोगों के द्वारा आक्रोश व्यक्त करने आरोपी समीर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।