फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को भगा कर ले गए फिर किया धर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में दूसरे समुदाय के युवक दो छात्राओं को शादी का झांसा देकर जबरन अपने साथ ले गए। जब युवकों ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की तो छात्राएं भड़क गईं। मामला तूल पकड़ा तो एक छात्रा को आरोपी उसके गांव के पास छोड़कर भाग गया जबकि दूसरे मामले में आरोपी राजस्थान की जेल में बंद है। छात्राओं के पिता की तहरीर पर नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज के एक गांव की कक्षा 9 की छात्रा को शादी का झांसा देकर नूरपुर गांव के दूसरे समुदाय का युवक भगा ले गया। युवक ने छात्रा को अपना नाम सुनील बताकर उसे प्रेम जांल में फंसा लिया वह 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। युवक छात्रा को लेकर जयपुर पहुंचा। यहां छात्रा को पता चला कि जिसे वह सुनील समझ रही है उसका नाम और धर्म तो दूसरा है। विरोध करने पर युवक ने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथदुष्कर्म किया। बाद में युवक छात्रा को उसके गांव के पास छोड़कर भाग गया। छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में बीती दो फरवरी को कक्षा दस की छात्रा को नगर के ही मोहल्ला बगिया निवासी दूसरे समुदाय का युवक अपने पिता की मदद से लेकर भाग गया। युवक ने छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने की जिद की तो छात्रा भड़क गयी । युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर नवाबगंज पुलिस राजस्थान पुलिस के सहयोग से छात्रा को आजाद कराकर ले आई। नवाबगंज पुलिस में दोनों छात्राओं के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एक आरोपी राजस्थान जेल में, दूसरा अस्पताल में हुआ भर्ती
नूरपुर गांव के आरोपी युवक को जानकारी मिली कि उसके खिलाफ गम्भीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। कुछ देर बाद ही अचानक उसकी हालत बिगड़ गई । उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही कार्यवाहक थाना प्रभारी सकतावत सिंह ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया । फिलहाल अभी उसका उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही नूरपुर गांव के कुछ लोग आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में जुट गए। वहीं दूसरे मामले में बताया जा रहा है कि आरोपी को राजस्थान की भीलबाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। बयानों के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। - राजकुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें