फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पंजाब नेशनल बैंक ने बैंक ऑफ बड़ौदा को सात विकेट से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कप में रविवार को खलीफा क्रिकेट अकादमी में पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के बीच हुए मुकाबले में टॉस जीतकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन

टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 200 रन बनाए। तुषार तोमर ने 71 और कप्तान अंकित सिंह ने 78 रन की पारी खेली। पंजाब नेशनल बैंक के लिए राजा सिंह ने तीन और लव कुश दुबे ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब नेशनल बैंक की टीम ने चंदन गिरी की 107 रन की शतकीय पारी की बदौलत 18.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पंजाब नेशनल बैंक के लिए देवेंद्र गंगवार ने 30 रनों का योगदान दिया। चंदन गिरी को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण आयोजक कपिल पांडे ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें