फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मामूली विवाद को मजहबी रंग देने की कोशिश, नशेड़ी बोला- बुजुर्ग की दाढ़ी नोची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बुजुर्ग और राहगीर से मारपीट के मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। आरोप है कि बुजुर्ग को दाढ़ी-टोपी देखकर रोका गया और उनसे धार्मिक नारे लगवाए गए। हालांकि, जांच में आरोप लगाने वाला युवक रिंकू यादव ही नशे में मिला। पहले उसने एक संगठन के लोगों के साथ कोतवाली जाकर तहरीर दी और मंगलवार सुबह माफी मांग ली।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार रात करीब 12 बजे कोतवाली इलाके में बुजुर्ग हाजी पप्पू के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने अभद्रता की। खुर्रम गौंटिया निवासी रिंकू यादव ने हाजी पप्पू का एक वीडियो वायरल किया। इसमें हाजी पप्पू तो चुपचाप खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि रिंकू सड़क पर चल रहे कुछ लड़कों पर उनकी दाढ़ी नोचने और धार्मिक नारे लगवाने का आरोप लगाता दिख रहा है। आरोप लगाया कि जब उन्होंने बुजुर्ग को बचाया तो नशेड़ी युवकों ने रिंकू को भी पीट दिया। इससे दोनों को चोटें आईं।
रिंकू यादव के साथ एआईएआईएम के जिलाध्यक्ष नदीम कुरैशी व उनके साथी भी कोतवाली पहुंचे। यहां रिंकू ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस को रिंकू की हालत ही गड़बड़ लगी तो उसे जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। यहां रिंकू के शरीर में ही अल्कोहल की पुष्टि हुई। उसे साधारण चोट भी लगी थी।
विज्ञापन


- बुजुर्ग ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। पुलिस फुटेज आदि से आरोपों की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालने वाला रिंकू खुद नशे में मिला। उसने मंगलवार को तहरीर वापस लेने और दूसरा पत्र देकर माफी मांगने की बात कही। धार्मिक नारे लगाने व बुजुर्ग की दाढ़ी नोचने का आरोप प्राथमिक जांच में निराधार पाया गया। - आशुतोष शिवम, सीओ सिटी प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें