तालाब को मिट्टी डालकर पाटने का कम पुलिस ने रुकवाया
- फोटो : chineni news
सिरौली। सरकारी तालाब को रविवार को मिट्टी डालकर पाट रहे लोगों को नगर पंचायत के ईओ की शिकायत पर पुलिस ने विफल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को जब्त कर पैमाइश कराने के बाद ही कार्रवाई की बात कही है।
आंवला मार्ग पर नगर पंचायत प्रशासन का बड़ा तालाब है, जिसे भोदू तालाब के नाम से जाना जाता है। शनिवार को तालाब को जेसीबी से मिट्टी डलवा कर पाटा जा रहा था। उक्त सूचना जब नगर पंचायत कार्यालय पहुंची तब कर्मियों ने सारी बात अधिशासी अधिकारी को बताई। उन्होंने तत्काल पुलिस को तालाब को पाटने से शीघ्र रुकवाने को कहा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी जब्त कर अतिक्रमण करने वाले को हिदायत दी। कब्जेदार ने तालाब के बराबर में अपना खेत होने का दावा किया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि तालाब का पटान रोक दिया गया है। लेखपाल द्वारा पैमाइश के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। संवाद