सिरौली। पुलिस ने रविवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दस किलो गांजे के साथ बड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एक तस्कर एक कट्टा गांजा तस्करी कर ले जा रहा है, जो इस समय अलीगंज रोड पर मीरगंज तिराहे पर खड़ा है। सूचना पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने उक्त इलाके में ड्यूटी पर पुलिस को उक्त तस्कर को पकड़ने के आदेश दिए। वहां मौके पर एसआई आकाश, सतवीर, वेदराम, राहुल यादव ने योजना बनाकर घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रहीश बाबू, गांव विक्रमपुर थाना शाही बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कट्टे में दस किलो गांजा निकला। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। संवाद