गिरफ्त में आया तो खुद उगली सच्चाई
भर्ती बोर्ड के नोडल अधिकारी एसपी यातायात अकमल खान ने आरोपी सोनू गुप्ता से पूछताछ की। उसने बताया कि उसकी भर्ती की उम्र निकल गई थी। तब उसने आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर अपनी जन्मतिथि 10 फरवरी 1995 की जगह 30 जून 2001 करवा ली।
इसी फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग कर दोबारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट हासिल कर ली। इस तरह नई उम्र और नई मार्कशीट के दम पर नौकरी हासिल करने आया था। बायोमीट्रिक व ई-केवाईसी मिसमैच होने पर भेद खुल गया। एसपी यातायात ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।