फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेस बस पर हमला: हमलावरों ने चालक को पीटा, तोड़फोड-पथराव से यात्रियों में फैली दहशत, उतरकर भागे

Mon, 20 May 2024 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बिसौली में बरेली डिपो की रोडवेज बस को रुकवाकर उसके चालक को पीटा गया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ और पथराव भी किया। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।  
विज्ञापन
दिसौलीगंज में बस को रुकवाकर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली में रोडवेज बस अड्डे पर सोमवार की सुबह यात्रियों को बैठाने को लेकर दो चालकों में जबरदस्त मारपीट हो गई। पहले एक चालक ने दूसरे चालक के साथ मारपीट कर दी। बाद में दूसरे चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिसौलीगंज पर बस को घेर लिया। उसके चालक के साथ मारपीट की। बस पर पथराव कर तोड़फोड़ भी की, जिससे यात्रियों में खलबली मच गई। यात्री बस से निकलकर भाग खड़े हुए। बीच सड़क पर हंगामा देखकर कई लोग आ गए। उन्होंने समझाबुझाकर मामला शांत किया। उसके बाद चालक अपनी-अपनी बस लेकर रवाना हो गए।

विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिसौलीगंज निवासी अवधेश सिंह और बिसौली कस्बा निवासी आसिफ बरेली डिपो में रोडवेज बस चालक हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे दोनों चालकों की बसें बिसौली बस अड्डे पर खड़ी थीं। वह अपनी-अपनी बसों में यात्रियों को बैठा रहे थे। उसी दौरान दोनों चालकों में यात्रियों को बैठाने को लेकर नोकझोंक हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर बस को घेरा 
आरोप है कि चालक आसिफ डंडा लेकर आ गया और उसने अवधेश सिंह के साथ मारपीट कर दी। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मामला शांत किया। उसके बाद अवधेश बस लेकर बिसौली दिसौलीगंज आ गया। उसने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे स्थित अपने गांव से टिफिन उठाया। इसी दौरान आसिफ भी बस लेकर वहां आ गया। तभी अवधेश ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी बस को रुकवा लिया और आसिफ के साथ मारपीट कर दी। 

आरोपियों ने पथराव भी किया। लाठी-डंडे से बस के शीशे तोड़ डाले। घटना से बस यात्रियों में खलबली मच गई। सभी यात्री बस से निकलकर बाहर आ गए। शोरशराबा सुनकर गांव के कई लोग आ गए। उन्होंने जैसे-तैसे मामला शांत किया। उसके बाद दोनों चालक अपनी बसें लेकर चले गए। इस दौरान एक यात्री ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जिसमें कुछ लोग बस में तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें