फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से चढ़ा ग्रामीणों का पारा, सड़क पर प्रदर्शन... कार छोड़कर भागे जेई

Mon, 20 May 2024 04:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के जरीफनगर में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पड़रिया चौराहे पर बिजली कटौती को लेकर जेई को घेराव किया। ग्रामीणों का गुस्सा देख जेई कार छोड़कर मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जेई का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में भीषण गर्मी के बीच हो रही विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। इससे जरीफनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पड़रिया चौराहे पर सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जेई का घेराव किया, जिससे जेई अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर क्षेत्र के गांव भोयस, शेखूपुरा, रामपुर नेहरा, पावड़, हिंडौल, धोवई, भवानीपुर, नसीरपुर, पडरिया आदि गांव के लोग पड़रिया चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम लगातार दावा कर रहा है कि शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है लेकिन उनके क्षेत्र में तीन-चार घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। बिजली न आने से उनकी मक्का मूंगफली की फसल सूख रही है। फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी से लोग परेशान है। 

ग्रामीण ने जेई की घेराबंदी की, जिससे जेई अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए। सभी ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो उनके फसलें सूख जाएंगी। अगर ऐसा हुआ तो वह उग्र प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि नदायल फीडर पर 28 गांव में आठ हजार से ज्यादा कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें