फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाली विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, चौकी इंचार्ज को बनाया बंधक, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान

Tue, 08 Feb 2022 06:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीज जिले में पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। नाली विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गजरौला थाना इलाके के गांव बानगंज में सोमवार शाम नाली विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। इसमें कई सिपाहियों ने भाग कर जान बचाई जबकि चौकी इंचार्ज को हमलावरों ने बंधक बना लिया। आधे घंटे तक हमलावरों के कब्जे में चौकी इंचार्ज रहे। 
विज्ञापन


जब थाने से फोर्स आई तब वह छूट पाए। इस दौरान लाठी डंडे भी चले। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर गजरौला थाने में नौ नामजद और 15-20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद नौ को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बानगंज में दो पक्षों में पानी की निकासी को लेकर नाली का विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने सोमवार शाम सात बजे पीआरबी 112 पर कॉल कर दी। पीआरबी मौके पर पहुंची पर विवाद नहीं निपटा। इसके बाद जरा कोठी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह फ़ोर्स के साथ नाली के विवाद की सूचना पर गए थे। मौके पर चालीस पचास लोग एकत्र थे। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो कुछ लोग उग्र हो गए। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने एक युवक पर डंडा चला दिया। इसके बाद लोग भड़के तो हालात बिगड़ गए। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हाथ उठा दिया। एक व्यक्ति ने अलाव से जलती हुई लकड़ी से चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। एक महिला ने डंडा चला दिया। 
विज्ञापन

खींचतान और मारपीट शुरू हो गई। इसमें चौकी इंचार्ज की वर्दी फट गई। हेड कांस्टेबिल अनिल सुमन और कांस्टेबिल मोहित पाल भी डंडे की चोट से घायल हो गए। पुलिस को जान बचाना मुश्किल हो गया। कुछ पुलिसकर्मियों को भागकर जान बचानी पड़ी। 

पुलिस पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमला करने के बाद जो लोग भागे हुए हैं उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 
- दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक  

इन लोगों दर्ज हुई रिपोर्ट

एसआई जितेंद्र कुमार की ओर से गांव बानंगज निवासी सालिग राम, मुनेश, राजबाबू, विक्रम पाल, लौंगा देवी, वीरपाल, रीना देवी, ओम प्रकाश, पंकज समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें