फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली काटने पहुंचे लाइन मैन पर किया हमला, पुलिस ने दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आलोक नगर के एक परिवार में मौत होने के बाद बिजली गुल होने पर दो लाइनमैन फाल्ट ठीक करने पहुंचे तो उनसे अभद्रता की गई। दोनों बाइक छोड़कर किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पुलिस ने लाइनमैनों को केबल काटने के लिए बुला लिया। केबल कटने पर जब घर की बिजली गुल हुई तो दो लोगों ने लाइनमैनों पर हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड टू के इज्जतनगर स्थित 33 केवी उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ रामभरोसे ने बताया कि रविवार देर रात आलोक नगर से जितेंद्र ने कॉल करके घर में मौत होने और बिजली न आने के कारण परेशानी होने की बात कही थी। इस पर तुरंत लाइनमैन विजय और शोएब को फाल्ट ठीक करने भेजा गया। बिजली ठीक होने के बाद जितेंद्र और गोपाल ने लाइनमैन की बाइक की चाबी छीन ली और अभद्रता करने लगे। इस पर दोनों बाइक छोड़कर भाग निकले और बैरियर वन चौकी पर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी चाबी वापस दिलाई। पुलिसकर्मियों से भी लोगों ने अभद्रता और धक्कामुक्की की।
सोमवार सुबह चौकी से दरोगा मौके पर जांच करने पहुंचे तो आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर उन्होंने लाइनमैन को उनके घर की बिजली काटने के लिए बुला लिया। पुलिस के कहने पर लाइनमैन विजय, ओमपाल और शोएब पहुंचे। आरोप है कि केबल काटते ही घर से निकले जितेंद्र और गोपाल ने सीढ़ी से लाइनमैन को गिरा दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चौकी से पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में उपखंड अधिकारी मोहम्मद ताजिम, अवर अभियंता ऐके रावत और तीनों लाइनमैन की तरफ से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें